नेशनल हाईवे-109 पर अंधेरा : सुरक्षा से खिलवाड़, जिम्मेदार कौन?

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी (नैनीताल)। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे-109 पर मोतीनागर-काठगोदाम तक का हिस्सा इन दिनों घोर अंधेरे में डूबा हुआ है। हाईवे जैसी महत्वपूर्ण सड़क पर स्ट्रीट लाइट्स का लगातार बंद रहना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।


स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब क्षेत्र में गुलदार (तेंदुए) की बढ़ती गतिविधियों ने पहले ही लोगों में दहशत का माहौल बना रखा है। अंधेरे के कारण न केवल राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है, बल्कि जंगली जानवरों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही आवारा पशु भी अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बार-बार बत्ती गुल होना अब आम बात हो गई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं दिख रहा। सवाल उठता है कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? क्या नेशनल हाईवे प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है?

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जरूरत है कि संबंधित अधिकारी तुरंत संज्ञान लें और हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करें, ताकि आम जनता सुरक्षित सफर कर सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119