गैस कीमतों की आग में झुलसे व्यापारी -सरकार की हठधर्मिता पर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/भवाली। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दामों में लगातार हो रही भारी बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता का खामियाजा आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से गैस के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 3000 रुपये के पार पहुंचना इस बात का संकेत है कि सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


खष्टी बिष्ट ने खाड़ी संकट के दौरान सरकार के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय गैस के पर्याप्त भंडार होने की बात कही गई थी, लेकिन आज हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। उन्होंने सरकार को “जुमलेबाज़” बताते हुए कहा कि उसके दावे ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वर्ष 2023 में ही संसद के दोनों सदनों में 33% महिला आरक्षण का समर्थन कर इसे पारित कराया था। बावजूद इसके, सरकार अब परिसीमन की आड़ में कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


इन सभी मुद्दों के विरोध में भवाली चौराहे पर खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी नाराज़गी जाहिर की।


इस दौरान भवाली नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119