Uttarakhand : गोवा से हल्द्वानी लौट रहा युवक लापता -एक हफ्ते बाद भी नहीं पहुंचा घर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गोवा से अपने घर हल्द्वानी लौट रहा एक युवक पिछले एक सप्ताह से लापता है। युवक के घर नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद होने से परिजन बेहद परेशान हैं तथा उसकी लगातार तलाश की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्ली बमोरी बंदोबस्ती, मुखानी निवासी 41 वर्षीय धीरज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह गोवा के अरामवेल क्षेत्र स्थित एक होटल में कुकिंग का कार्य करता था। होटल मालिक राजेन्द्र कुमार के मुताबिक 6 मई को उन्होंने धीरज को मोटरसाइकिल से मालपेन रेलवे स्टेशन तक छोड़ा था, जहां से वह ट्रेन के जरिए हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


बताया गया कि 7 मई की सुबह धीरज की मोबाइल लोकेशन राजस्थान और मध्य प्रदेश बॉर्डर के आसपास मिली थी, लेकिन इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और लोकेशन मिलनी भी बंद हो गई। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


9 मई को धीरज की बहन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। मामले में गोवा पुलिस ने होटल मालिक राजेन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर निकटतम थाने में गुमशुदगी की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


गुमशुदा युवक के चचेरे भाई देवेंद्र अधिकारी, जो पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार विद्यालय, दुर्गापुर बीरभट्टी में कार्यरत हैं, ने लोगों से धीरज के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119