उत्तराखंड -राशन कार्ड धारकों से ई-केवाईसी कराने की अपील‘ -मेरा KYC’ ऐप से घर बैठे पूरी होगी प्रक्रिया
अल्मोड़ा। जिला पूर्ति विभाग ने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत ‘मेरा KYC’ ऐप के माध्यम से राशन कार्डों की ई-केवाईसी प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि जिन राशन कार्डों में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उन्हें भविष्य में खाद्यान्न वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लाभार्थियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
ई-केवाईसी के लिए जरूरी बातें
राशन कार्ड में दर्ज सदस्य का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
सत्यापन के लिए ओटीपी आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
एंड्रॉयड मोबाइल का कैमरा स्पष्ट होना जरूरी है।
मोबाइल में ‘Accessibility’ फीचर सक्षम होना चाहिए।
स्मार्टफोन नहीं होने पर क्या करें
जिन लोगों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, वे आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी उचित दर विक्रेता (राशन डीलर) की दुकान पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
ऐसे करें राशन कार्ड की ई-केवाईसी
- ‘मेरा KYC’ ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ‘मेरा KYC’ ऐप डाउनलोड करें। - AadhaarFaceRD ऐप इंस्टॉल करें
इसके बाद ‘AadhaarFaceRD’ ऐप इंस्टॉल कर उसमें लॉगिन करें। - राज्य और राशन कार्ड संख्या दर्ज करें
ऐप में राज्य के रूप में उत्तराखंड का चयन करें और अपनी राशन कार्ड संख्या दर्ज करें। - ओटीपी सत्यापन करें
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापन पूरा करें। - फेस वेरिफिकेशन करें
‘FaceKYC’ विकल्प पर क्लिक करें और मोबाइल कैमरे के सामने चेहरा लाकर फेस वेरिफिकेशन पूरा करें। - सफलता संदेश देखें
प्रक्रिया पूरी होने पर स्क्रीन पर ‘eKYC Successful’ संदेश दिखाई देगा।
विभाग ने समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि सभी राशन कार्ड धारक जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल