उत्तराखंड…लघुशंका के दौरान फिसला युवक, गहरी खाई में गिरा -एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। ताकुला के समीप शनिवार को एक युवक सड़क किनारे लघुशंका के दौरान पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा निवासी प्रदीप कुमार अपनी कार से जा रहे थे। ताकुला के पास उन्होंने वाहन सड़क किनारे रोका और लघुशंका के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे। खाई में गिरने के बाद वह बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ पाए और वहीं फंस गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

कुछ देर बाद वहां से गुजर रही ग्रामीण महिलाओं की नजर खाई में फंसे युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि युवक को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य पाई गई, जिसके बाद उसे परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119