उत्तराखंड…तेज बारिश से दरकी पहाड़ी –धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद; चीन सीमा का सड़क संपर्क टूटा

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के कारण धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौंगती नाले के पास पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे रौंगती नाले के समीप अचानक पहाड़ी भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

राजमार्ग बंद होने से धारचूला क्षेत्र का चीन सीमा से सड़क संपर्क भी पूरी तरह बाधित हो गया है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आने के कारण सड़क को खोलने में समय लगने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के कार्य में जुटी हैं। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) धारचूला भी अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सड़क खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119