उत्तरकाशी सुरंग हादसा : सुरंग के भीतर से गुजर रहे बाइक सवार की मौत -परिजनों का हंगामा

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में तांबाखानी सुरंग के अंदर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ।


बताया जा रहा है कि बाइक सवार सुरंग के भीतर से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को बचाने के लिए सीपीआर (CPR) सहित हर संभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


सुरंग में अंधेरा बना हादसे की वजह?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय सुरंग में बिजली नहीं थी, जिससे वहां अंधेरा पसरा हुआ था। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पालिका की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सुरंग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार कार चालक की पहचान की जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


परिजनों का आक्रोश
घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजन कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपी को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119