हरिद्वार में किशोरी लापता -अपहरण का मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सुमन नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 17 फरवरी से लापता है। घटना के समय वह और उनके पति किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे, जबकि घर पर चार वर्षीय छोटा बेटा मौजूद था। इसी दौरान उनकी बेटी घर से कहीं चली गई।
परिजनों के अनुसार, जब वे घर लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद