योग फर्स्ट प्राइज मनी ताइक्वांडो एवं योग इंटर स्कूल ओपन चैम्पियनशिप में वंश बोरा ने जीता स्वर्ण पदक
अल्मोड़ा। योग फर्स्ट प्राइज मनी ताइक्वांडो एवं योग इंटर स्कूल ओपन चैम्पियनशिप-2024 में वंश बोरा ने (स्वर्ण पदक), कनिका सिजवाली ने (रजत पदक), नितिन, कार्तिक बोरा, दीपिका तिवारी ने (कांस्य पदक) व श्रीवस्य तिवारी, दिव्यांश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेंटी के उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया है कि दिनांक:- 9 नवम्बर से 10 नवम्बर 2024 तक होटल शिवालिक के मुख्य हॉल नियर विशाल मेगा मार्ट अल्मोड़ा में दो दिवसीय योग फर्स्ट प्राइज मनी ताइक्वांडो एवं योग इंटर स्कूल ओपन चैम्पियनशिप-2024 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के सात (7) छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।

जिसमें छात्र (1) वंश बोरा (स्वर्ण पदक), छात्रा (2) कनिका सिजवाली (रजत पदक), छात्र (3) नितिन (कांस्य पदक), कार्तिक बोरा (कांस्य पदक), छात्रा दीपिका तिवारी (कांस्य पदक) व श्रीवस्य तिवारी, दिव्यांश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की दो छात्रा ने कनिका सिजवाली (रजत पदक) व दीपिका तिवारी (कांस्य पदक) प्राप्त किया।
इस उपलक्ष्य में उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेंटी के उपसचिव व नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट, विद्यालय की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, मुख्य आयोजक कर्ता, संयोजक/ सचिव कमल बिष्ट, ताइक्वांडो कोच कमल जोशी व मनोज पाण्डे, सोनाक्षी सिराड़ी ने सभी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की और उज्जवल भविष्य की कामना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा