चौखुटिया में 1.29 लाख रुपए की चरस पकड़ी -दो स्कूटी सवार गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जनपद की एसओजी व थाना चौखुटिया टीम ने 1.294 किग्रा चरस के साथ स्कूटी सवार दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में थाना चौखुटिया पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त चैकिंग अभियान में अग्नेरी मंदिर झूला पुल के पास एक स्कूटी संख्या यूके19-1610 में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने पर स्कूटी सवार गिरीश सिंह बिष्ट (40) पुत्र भगवत सिंह बिष्ट निवासी चौना तथा मोहन चन्द्र गैरोला (58) पुत्र गंगा दत्त निवासी फड़ीका चौखुटिया अल्मोड़ा के कब्जे से 1.294 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना चौखुटिया में एनडीपीएस अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर स्कूटी को पुलिस ने सीज कर दिया।
आरोपी चरस जौरासी की तरफ से ला रहे थे, जिसे बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। बरामद चरस की कीमत 1.29 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में एसआई बृजमोहन भट्ट, हेड कांस्टेबल मनोज कोहली, कांस्टेबल रजनीश वर्मा, परवेज अली, दीवान सिंह बोरा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखण्ड STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार