आज से हल्द्वानी मेें फिर शुरू होंगे, ऑटो चालकों के सत्यापन -इसके बाद होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। शहर में बिना सत्यापन के दौड़ रहे ऑटो चालक और मालिकों का 11 नवंबर यानि आज से एक बार फिर सत्यापन शुरू होगा। परिवहन विभाग ने सत्यापन कराने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अभी तक करीब 1320 ऑटो का ही सत्यापन हो सका है। जिले में ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के लिए नई एसओपी जारी होने के बाद परिवहन विभाग ने ऑटो चालकों का सत्यापन शुरू कर दिया था। एक महीने तक चले सत्यापन अभियान में अभी महज 1320 ऑटो चालक-मालिकों का ही सत्यापन हो सका है।
परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में साढ़े तीन हजार से अधिक ऑटो पंजीकृत हैं। विभाग की ओर से बार-बार समय देने के बावजूद ऑटो चालक सत्यापन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। आरटीओ प्रवर्तन डा. गुरुदेव सिंह ने बताया कि कई ऑटो सरेंडर भी हैं और कई सीज भी हैं। वहीं शहर में चल रहे कई ऑटो चालक अभी तक सत्यापन के लिए नहीं आए हैं। इसलिए ऑटो चालक-मालिकों को 11 से 13 नवंबर तक सत्यापन का अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद बिना सत्यापन सडक़ों पर चल रहे ऑटो रिक्शा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हार्ट अटैक से मौत -परिवार में मचा कोहराम
बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत