बेहद शर्मनाक-16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके फूफा ने किया दुष्कर्म, -भतीजी को नौकरी दिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया जंगल
हल्द्वानी। शहर के टांडा जंगल में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। यह शर्मनाक घटना तब घटित हुई जब फूफा अपनी भतीजी को नौकरी दिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर हल्द्वानी ले जा रहा था।
बताया जा रहा है कि फूफा ने किशोरी को नौकरी के आश्वासन पर बाइक से हल्द्वानी के टांडा जंगल की ओर रवाना किया। रास्ते में, जब वे जंगल के एक निर्जन क्षेत्र में पहुंचे, तो फूफा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इस भयानक घटना के बाद किशोरी ने किसी तरह से नजदीकी पुलिस बैरियर तक पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही
बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं