सोबन सिंह जीना परिसर के कुलपति प्रो. बिष्ट ने हिंदी विभाग की डॉ. ममता पंत की पुस्तक ‘प्रयोजनमूलक हिंदी’ का किया विमोचन

खबर शेयर करें 👉

कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने डॉ ममता पंत की पुस्तक ‘प्रयोजनमूलक हिंदी’ का विमोचन किया।यह पुस्तक समय साक्ष्य प्रकाशन देहरादून से प्रकाशित हुई है।

सोबन सिंह जीना परिसर के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने हिंदी विभाग की डॉ ममता पंत की पुस्तक ‘प्रयोजनमूलक हिंदी’ का विमोचन किया।
विमोचन अवसर पर कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा पुस्तक के प्रकाशन के लिए डॉ ममता पंत को बधाई। एक महत्वपूर्ण पुस्तक का लेखन किया गया है। जो विद्यार्थियों के लिए लाभदायी होगी। उन्होंने हिंदी विभाग के शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, विभाग का नाम रोशन करते हुए विश्वविद्यालय के हित में अपना योगदान दें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

उन्होंने इलाचन्द्र जोशी, शैलेश मटियानी, गुमानी, मनोहर श्याम जोशी, गोबिंद बल्लभ पंत आदि हिंदी एवं कुमाउनी साहित्यकारों पर दृष्टि डालकर साहित्य पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ ममता पंत की इस पुस्तक में प्रयोजनमूलक हिंदी,पत्राचार, संक्षेपण एवं पल्लवन, भाषा कम्प्यूटिंग, संपादन कला, मीडिया लेखन, प्रमुख जनसंचार माध्यमों की विस्तार से जानकारी दी गयी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी


विमोचन अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति आर्या, डॉ गीता खोलिया, डॉ ममता पंत, डॉ तेजपाल सिंह, डॉ माया गोला, डॉ बचन लाल, डॉ ललित चन्द्र जोशी, डॉ प्रतिमा , जयवीर सिंह नेगी, वैयक्तिक सहायक श्री विपिन जोशी, गोविंद मेर आदि उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119