शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप -पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


दिनेशपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसका प्रेम प्रसंग बाजपुर निवासी एक युवक से शुरू हुआ था। आरोप है कि पिछले चार वर्षों से युवक उसे शादी का झूठा आश्वासन देता रहा और इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो जून और अगस्त माह में दो बार पंचायत भी हुई। पंचायत के दौरान आरोपी युवक ने लिखित समझौता भी किया, लेकिन इसके बावजूद वह शादी की बात को लगातार टालता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दिनेशपुर पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119