डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर शिक्षिका से 1.11 करोड़ की साइबर ठगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1.11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। कोटद्वार पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की शिकार कोटद्वार डिग्री कॉलेज की एक वरिष्ठ प्राध्यापिका बताई जा रही हैं।


सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि मामले में रविवार देर रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रविवार को कॉलेज के प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचीं और घटना की लिखित शिकायत दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


पीड़िता ने बताया कि वह अपने आवास पर अकेली रहती हैं। 8 दिसंबर को उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका मोबाइल नंबर एक गंभीर मामले में संलिप्त पाया गया है। आरोपी ने गिरफ्तारी का भय दिखाते हुए कॉल न काटने और लगातार व्हाट्सएप पर संपर्क में बने रहने का मानसिक दबाव बनाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


इसके बाद आरोपी ने मामले से बचाव के नाम पर रुपये की मांग की। भयभीत होकर वरिष्ठ प्राध्यापिका ने अपनी जमा पूंजी बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से खातों और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119