भालू के हमले में ग्रामीण घायल, साहस दिखाकर बचाई जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। टिहरी जिले में भालू के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भिलंगना रेंज के अंतर्गत सरुणा गांव में मंगलवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि घायल ने साहस दिखाते हुए संघर्ष कर भालू को भगा दिया और अपनी जान बचाई।


सरुणा गांव निवासी टीकाराम जोशी (42) सुबह करीब आठ बजे चारा लेने पास के जंगल गया था। घास काटने के दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में टीकाराम के चेहरे सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरे जख्म आए। घायल अवस्था में भी उसने हिम्मत नहीं हारी और भालू से संघर्ष कर किसी तरह खुद को बचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


भालू के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने की मांग की है। रेंजर शिवप्रसाद गैरोला ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त के लिए टीम तैनात कर दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है। भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119