एनएच किनारे छिपाकर रखी 40 लाख की नशीली दवाइयां बरामद -17 पेटियों से 3.40 लाख कैप्सूल व 12,250 इंजेक्शन मिले

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने दढ़ियाल रोड फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे किनारे पराली के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध (नशे की) दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने काली पन्नी में लिपटी 17 पेटियों से 12,250 नशीले इंजेक्शन और करीब 3.40 लाख नशे के कैप्सूल व टैबलेट जब्त किए हैं। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद नशे की दवाओं की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


सोमवार शाम आईटीआई कोतवाली प्रभारी कुंदन रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट को सूचना मिली कि दढ़ियाल रोड फ्लाईओवर से बाजपुर की ओर जाने वाले एनएच के किनारे पराली के नीचे संदिग्ध पेटियां छिपाकर रखी गई हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पराली हटाकर तलाशी ली गई। इस दौरान काली पन्नी में लिपटी 17 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें प्रतिबंधित श्रेणी की नशा करने वाली दवाइयां भरी थीं।
पुलिस के अनुसार, पांच भूरे रंग की गत्ते की पेटियों में एनआरएक्स बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी 0.3 मिलीग्राम/मिलीलीटर व बीआई नॉर्फिन 2.0 मिलीलीटर एम्प्यूल के कुल 12,250 इंजेक्शन पाए गए। इसके अलावा तीन पेटियों में अंछर स्पैस्मो कैप्सूल के 49,920, तीन पेटियों में स्पास्मोर कैप्सूल के 64,560, तीन पेटियों में प्रॉक्सिओहम एसपीएएस कैप्सूल के 51,360 तथा तीन पेटियों में ओएचएमएस अल्फा 0.5 टैबलेट के 1,74,000 कैप्सूल बरामद किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार और औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला को मौके पर बुलाकर दवाओं की जांच कराई। औषधि निरीक्षकों ने बताया कि बरामद सभी दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और इनका दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी, कांस्टेबल दीपक प्रसाद, दिनेश तिवारी और दीपक जोशी शामिल रहे। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119