नव वर्ष पर यातायात और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के मुख्यमंत्री के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आज 30 दिसम्बर 2025 से आगामी 5 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों और आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए तथा पुलिस के उच्चाधिकारी समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और मजबूत करें।


सचिवालय में नव वर्ष 2026 के अवसर पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रमुख पर्यटक स्थलों, अधिक आवागमन और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में यातायात प्रबंधन, मूलभूत सुविधाओं और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, वाहनों के अनियंत्रित संचालन तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही शराब के ठेकों के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि चेकिंग के नाम पर आम जनता और पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।


देहरादून में सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, परिवहन विभाग और एमडीडीए की संयुक्त टास्क फोर्स बनाकर निरंतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अन्य जनपदों में भी जहां सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या है, वहां नियमित कार्रवाई करने को कहा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा


भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर होटल और रिसॉर्ट्स में फायर सेफ्टी समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे। शीतकालीन यात्रा को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, पर्यटकों की सुविधा के लिए सूचना केंद्रों की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।


मुख्यमंत्री ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ आम जनता का भी सहयोग लिया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर एवं सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल सहित शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वर्चुअल माध्यम से आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक भी बैठक में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119