जयकारों से गूंजा भवाली देवी मंदिर : 27वें वर्ष में पहुंची भगवान विश्वनाथ-जगदीशशीला डोली :नैथानी बोले—उत्तराखंड बने तीर्थाटन की वैश्विक पहचान

खबर शेयर करें 👉

भवाली (नैनीताल)। भगवान विश्वनाथ-जगदीश शीला डोली के 27वें वर्ष में भवाली देवी मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। डोली के मंदिर प्रांगण में पहुंचते ही पूरा वातावरण जयकारों और भक्तिमय नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डोली का अभिनंदन किया।


डोली यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से वह वर्षों से “हजार देव स्थल” चिन्हित करने के अभियान के तहत यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य के देवस्थलों को पर्यटन और तीर्थाटन से जोड़कर भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


नैथानी ने कहा कि “जिस तरह हिमालय भारत का सरताज है, उसी तरह उत्तराखंड की देव संस्कृति पूरे देश की आध्यात्मिक धरोहर है।” उन्होंने हिमालय गीत को हर स्कूल, हर घर और हर धार्मिक स्थल पर गाए जाने की अपील भी की। भवाली देवी मंदिर के मुख्य पुरोहित मोहन चंद कपिल और इंद्र कपिल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर डोली के दर्शन किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट, भगवती सुयाल, माया पंत, सुमन आर्या, विद्या पढालनी, सुमिता, गीता बिष्ट, चंद्रा देवी, तनुजा कनवाल, रितु, रचना, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, एडवोकेट नवनीत नेगी, एडवोकेट प्रशांत जोशी, शांति प्रसाद तिवारी, कंचन बेलवाल, मनीष साह, शेर सिंह बिष्ट, गंगा सिंह, जसवंत सिंह रावत, प्रवीण कपिल, रोहित सिंह बिष्ट, चंदू तिवारी, भुवन अधिकारी, भास्कर और पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119