पहाड़ों पर मौसम का प्रहार : उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट -ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने सोमवार को एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
12 मई को मौसम और अधिक उग्र रहने की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत ऊंचाई वाले जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विशेष रूप से 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के प्रबल आसार हैं।
वहीं 13 मई को भी पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज खराब बना रहने का अनुमान है। कई स्थानों पर बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 4200 मीटर से ऊपर के इलाकों में भारी हिमपात होने की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड, फिसलन और यात्रा में दिक्कतों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित