उत्तराखंड-अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर छापा -तीन दुकानों में गड़बड़ियां पकड़ाईं

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जनपद के विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मेडिकल स्टोरों के ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक तथा बिक्री और खरीद से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने यह भी परखा कि दवाओं की बिक्री और खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी में तथा पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के वैध पर्चे के आधार पर की जा रही है या नहीं। साथ ही प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी जांच की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


जांच के दौरान तीन मेडिकल प्रतिष्ठानों में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं। इस पर विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने कहा कि जनपद में औषधि प्रतिष्ठानों के खिलाफ निरीक्षण और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता बनी रहे और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119