राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिए जाने का स्वागत- -आंदोलनकारियों की काठगोदाम में बैठक-
हल्द्वानी। काठगोदाम में संयुक्त उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष संघर्ष मोर्चा कार्यालय
में विनोद घड़ियाल के नेतत्व में कॉल टैक्स में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद घड़ियाल ने कहा कि राज्य सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में राज्य आदोलनकारियों को आरक्षण दिए जाने का राज्यपाल से एक्ट बनाए जाने का अनुरोध किया है। जिसका आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उक्त विधेयक कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में पूर्ण बहुमत से पास किया था, जो कि राज्यपाल के पास लंबित था।
उसे भाजपा सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर उसे लागू किए जाने हेतु राज्यपाल से अनुरोध किया है। आंदोलनकारियों ने अनुरोध किया है कि शीघ्र ही राज्यपाल से कानून पास होकर उसका एक्ट बनाया जाए। जिससे कि वर्षों से आस लगाए राज्य आंदोलनकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ पा सकें। क्योंकि उसे आंदोलनकारियों की उम्र निकलते जा रही है। कई वर्षों मामला लटका पड़ा है, जो कि अब पास किए जाने का अनुरोध किया गया। इस दौरान गणेश पाठक, संजय बिष्ट, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मोहन शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, ब्रजमोहन सिजवाली, प्रदीप सिंह,
श्रीमती कांति जोशी, कमला बिष्ट, जानकी नेगी, जानकी कांडपाल, आदि आंदोलनकारी मौजूद थे।
समाचारों के लिए संपर्क करें ईश्वरी दत्त भट्ट संपादक कॉल 94120 34219
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर