उत्तराखंड -चेकिंग में रोकी कार तो पुलिस को दी वर्दी उतरवाने की धमकी -आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी के निर्देश पर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मई की रात कोतवाली पुलिस टीम गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। तिकोनिया स्थित कबाड़ी कबाब के पास पुलिस ने काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका।
पुलिस के अनुसार वाहन का चालान किए जाने पर चालक भड़क गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगा। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों को गाली देते हुए जान से मारने और “वर्दी उतरवा देने” की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पुलिस के आदेशों की अनदेखी कर कार लेकर मौके से फरार हो गया।
मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर 11 मई को कोतवाली हल्द्वानी में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ग्राम भवान सिंह नवाड़, लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार भी कब्जे में ले ली गई है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों या किसी भी लोकसेवक के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज
गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई