uk…पहली पत्नी को अंधेरे में रख रचाई दूसरी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ना -नानकमत्ता पुलिस ने दबोचा फरार आरोपी

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। विवाहिता को धोखे में रखकर दूसरी शादी करने और दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने के मामले में नानकमत्ता पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नानकमत्ता में आरोपी राजपाल सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज करते हुए साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय


क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुख्य आरोपी राजपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम अर्जुनपुर, कोतवाली रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को किच्छा बाईपास स्थित हुंडई शोरूम के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा


पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा


गिरफ्तारी टीम में कोतवाल संजय पाठक, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, उपनिरीक्षक प्रियंका टम्टा, कांस्टेबल मोहम्मद इमरान और कांस्टेबल नवीन जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119