घर लौटते समय काल का शिकार बना नर्सिंग स्टाफ, सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के मालवा फार्म मोड़ पर बाइक सवार एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


जानकारी के अनुसार, चांदपुर निवासी रोहित सिंह (36) पुत्र प्रभुचरण सिंह बीती रात करीब 9:30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुंडेश्वरी के मालवा फार्म मोड़ पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक केवीआर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वह किसी कार या डंपर की चपेट में आ गया। हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119