खटीमा में शारदा नहर में डूबी महिला का मिला शव -लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में फंसा मिला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। चकरपुर लालकोठी स्थित शारदा नहर में डूबी महिला का शव छठे दिन लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में फंसा हुआ बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।


बताया गया कि 28 दिसंबर को चकरपुर निवासी गीता देवी (43) पत्नी लक्ष्मण सिंह अपनी नाबालिग पुत्री पूजा के साथ लालकोठी स्थित शारदा नहर गई थीं। इसी दौरान गीता देवी ने नहर में छलांग लगाने का प्रयास किया, जिसे उसकी पुत्री ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने पुत्री के हाथ में दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद गीता देवी ने शारदा नहर में छलांग लगा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला तेज बहाव में बहकर डूब चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। इसके बाद एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने लगातार कई दिनों तक शारदा नहर में महिला की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


विगत दिवस ग्रामीणों ने लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में एक महिला का शव फंसा हुआ देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर झनकईया थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की शिनाख्त गीता देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों ने बताया कि गीता देवी मानसिक रूप से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119