डंपर को बचाने में अनियंत्रित हुई इंटरसिटी बस -मोटाहल्दू चौराहे पर डिवाइडर से टकराई—विद्युत पोल गिरा, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही एक इंटरसिटी बस मोटाहल्दू चौराहे पर उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब वह गौला नदी की ओर से आ रहे एक डंपर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर के ऊपर खड़ा विद्युत पोल भरभराकर गिर पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


गनीमत रही कि बस यात्रियों से खचाखच भरी होने के बावजूद किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। हालांकि हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मोटाहल्दू चौराहे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।
वहीं हाईवे विभाग के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर गिरे हुए विद्युत पोल को हटवाया और नुकसान का आकलन किया।

हादसे के बाद बस में सवार यात्री उतरकर अन्य वाहनों के माध्यम से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जबकि करीब 11:30 बजे तक यातायात पूरी तरह सामान्य कर दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119