गौरा शक्ति ऐप महिला सुरक्षा के लिए क्यों है जरूरी, पढ़े पूरी खबर
विकासनगर। थाना पुलिस की ओर से कालसी कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठी आयोजित कर एक कदम महिला सुरक्षा की ओर अभियान की जानकारी दी गई। बताया कि सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति ऐप शुरू किया है। जिसकी जानकारी होने से महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा मिल सकती है। महिलाओं को जानकारी देते हुए दरोगा हेमा बिष्ट ने कहा कि समाज में लैंगिक भेदभाव करना उचित नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं, लेकिन समाज में अभी भी महिला हिंसा का दौर जारी है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गौरा शक्ति ऐप लांच किया गया है।
इस ऐप पर महिलाएं अपनी पूरी जानकारी डाउनलोड कर सकती हैं। कार्यस्थल, नियोक्ता का नाम समेत अन्य जानकारी ऐप के माध्यम से सीधे सरकार के पास मौजूद होगी। महिलाओं के साथ अप्रिय घटना होने पर त्वरित सहायता मुहैया होगी। एसआई बिष्ट ने कहा कि उच्च शिक्षित महिलाओं को इस ऐप की जानकारी अन्य महिलाओं को देने की सलाह दी। साथ ही बताया कि पुलिस महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कम करने के लिए कानूनी कार्रवाई के साथ ही जागरूकता अभियान भी चला रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित