पहाड़ के किसानों को मिले मेहनत का पूरा लाभ -भीमताल व धारी में शीघ्र खोली जाए उप मंडी : ब्रजवासी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अपनी मेहनत का समुचित बाजार लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के रामगढ़, ओखलकांडा, धारी एवं भीमताल ब्लॉक के किसान अपनी उपज—फल, फसल एवं साग-सब्जी—बेचने के लिए दूर हल्द्वानी मंडी जाने को मजबूर हैं। लंबी दूरी और परिवहन लागत के चलते किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


समाजसेवी पूरन चंद्र ब्रजवासी ने कहा कि बीते दो दशकों से भीमताल विधानसभा एवं आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों की पीड़ा को देखते हुए लगातार शासन-प्रशासन से धारी और भीमताल में एक-एक उप मंडी खोले जाने की मांग की जा रही है। बावजूद इसके, राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे पहाड़ का किसान आज भी परेशान और चिंतित है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में उप मंडी और बड़े बाजार की सुविधा न होने के कारण ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल के छोटे-बड़े किसानों को अपनी उत्पादित फल-फसल का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार फल-सब्जियां समय पर बाजार न पहुंच पाने के कारण सड़-गल जाती हैं, जिससे किसानों को लागत मूल्य तक नहीं निकल पाता और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


पूरन चंद्र ब्रजवासी ने पुनः शासन-प्रशासन से मांग की कि खेती-किसानी और फल पट्टी को बढ़ावा देने तथा भीमताल विधानसभा के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए धारी एवं भीमताल में शीघ्र एक-एक उप मंडी का निर्माण किया जाए, ताकि पर्वतीय किसानों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119