उत्तराखंड में बढ़ते वन्यजीव हमले, फिर पाटकोट में बाघ के हमले से श्रमिक की मौत

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे तेंदुआ व बाघ के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज अंतर्गत पाटकोट क्षेत्र के भलोन गांव में बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई।


मृतक की पहचान बिहार निवासी श्रमिक के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह पूर्व प्रधान मनमोहन पाठक की गौशाला में कार्यरत था और पाइपलाइन फिटिंग का काम भी करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


रविवार शाम करीब 7 बजे अचानक बाघ ने श्रमिक पर हमला कर उसे उठा लिया। काफी खोजबीन के बाद कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


मुख्य वन संरक्षक डॉ. साकेत बडोला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा नागरिकों से सतर्क रहने और वन विभाग को सहयोग करने की अपील की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119