मुखानी के राधिका ज्वैलर्स चोरी का पुलिस ने किया खुलासा -अंतरराज्यीय नकबजन गैंग गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित राधिका ज्वैलर्स में हुई सनसनीखेज चोरी का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग लीडर मकसूद शेख सहित चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं, जबकि चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर दिया गया है।


घटना का विवरण
थाना मुखानी में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार वादी नवनीत शर्मा पुत्र रमेश चंद हरितवाल, निवासी इको टाउन फेस-1, हल्द्वानी ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 की रात 8 बजे से 21 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर उनकी दुकान राधिका ज्वैलर्स में चोरी की। चोर 20–25 किलो चांदी के आभूषण, 300–400 ग्राम सोने के जेवरात और 20 से 25 हजार रुपये नकद ले गए। इस संबंध में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 268/25, धारा 305(A)/331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


पुलिस कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीमों के गठन के निर्देश दिए। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में कई टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में बोलेरो वाहन संख्या UP31AU-5867 संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस टीमों ने उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ नेपाल बॉर्डर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और झारखंड में दबिश दी।
लगातार सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 4 जनवरी 2026 की सुबह पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा (जनपद चंपावत) से चारों आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
बसंत खत्री पुत्र चंद्र खत्री, निवासी महेंद्रनगर, कंचनपुर (नेपाल)
तनवीर अहमद पुत्र अकबर कुरैशी, निवासी कुर्ला ईस्ट, मुंबई
इमरान शेख पुत्र मजबूर शेख, निवासी साहिबगंज, झारखंड
मकसूद शेख पुत्र अकबर, निवासी साहिबगंज, झारखंड (गैंग लीडर)
बरामदगी
सोने के आभूषण: 54 ग्राम (कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये)
चांदी: 7.245 किलोग्राम (कीमत लगभग 15.50 लाख रुपये)
चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP31AU-5867
पूछताछ में गैंग लीडर मकसूद शेख ने रांची और सूरत में अपने खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
सम्मान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119