सितारगंज में कैलाश नदी पर रात को हो रहा था अवैध खनन -वन विभाग की छापेमारी में ट्रैक्टर सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


सितारगंज। उकरौली–साधुनगर क्षेत्र में कैलाश नदी पर रात के अंधेरे में अवैध खनन का मामला सामने आया है। खनन माफिया ट्रैक्टरों में कराह लगाकर आरबीएम एकत्र कर वाहनों को भरकर ले जा रहे थे।


शनिवार रात रनसाली रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से एक ट्रैक्टर तथा आरबीएम एकत्र करने में प्रयुक्त कराह को जब्त कर सीज कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


बताया गया कि उकरौली–साधुनगर क्षेत्र में निजी खनन पट्टे स्वीकृत हैं। शनिवार रात केएमवीएन के पट्टे के समीप अवैध खनन की सूचना पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा, जबकि खनन में संलिप्त व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि जब्त वाहन को सीज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पट्टों की निर्धारित सीमा से बाहर अवैध खनन पाया गया, तो संबंधित पट्टाधारकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119