आभा आईडी से दून मेडिकल कॉलेज में अब मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को अपनी खून की जांच रिपोर्ट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने या बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


अस्पताल प्रशासन ने आभा आईडी के माध्यम से मरीजों को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन और एमएस डॉ. आरएस बिष्ट की पहल पर इस सुविधा का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और अब मरीजों को इसका लाभ मिलने लगा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


अस्पताल में पीओसीटी एजेंसी के सैंपल कलेक्शन काउंटर पर मरीजों के पर्चे को सीधे सैंपल के क्यूआर कोड से लिंक किया जा रहा है। इसके बाद जांच पूरी होने पर रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल पर उपलब्ध हो रही है। फिलहाल शुरुआत में प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीजों को ऑनलाइन रिपोर्ट भेजी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 2200 से 2500 मरीज पहुंचते हैं। इनमें से करीब 700 मरीजों के पर्चे प्रतिदिन डीआरआईएफकेस एप के माध्यम से ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं।


एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने कहा कि यह नई व्यवस्था मरीजों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी। जो मरीज आभा आईडी के माध्यम से अपना पर्चा बनवाएंगे, उनकी जांच रिपोर्ट सीधे उनके एप में उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने पंजीकरण विभाग और पीओसीटी अनुभाग को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ाने के निर्देश भी दिए

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119