12 बोर के तमंचे के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, किच्छा बाईपास में किए थे अंधाधुंध फायर  

खबर शेयर करें

उधम सिंह नगर। पुलिस ने हाइवे पर अंधाधुंध फायरिंग करने के मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी वांछित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। विवेचना में तीन साथियों के नाम सामने आये हैं। 30 सितम्बर की रात्रि में किच्छा बाईपास हाइवे में ढाबे के पास रात में कार सवारों ने अंधाधुध फायर किये थे। रात में गोलिया तड़तड़ाने से भगदड़ मच गयी थी। ढाबे में मौजूद कर्मचारियों व वहां मौजूद कार सवारों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इसमें चार लोग घायल हुए थे। इस दौरान सर्वजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी तुर्कातिसौर, गुरनाम सिंह पुत्र सतनाम सिंह, सतेंद्र सिंह, पुत्र संतोष सिंह, मोहर सिंह निवासी दड़हा घायल हो गये थे। सर्वजीत सिंह को हायर सेंटर रिफर किया गया था। कार के शीशे व बॉडी में छर्रे घुसे थे। ढाबा स्वामी ग्राम दड़हा निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र संतोष सिंह ने मुकदमा कायम कराया था।

  शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि फायरिंग कर जान लेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने मुख्य आरोपी सर्वजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी शीशगढ़, बरेली हाल निवासी गढ़ी पट्टी नानकमत्ता को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि विवेचना में सतविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी कनेठी, बहेड़ी, चंचल सिंह उर्फ सोनू गंजा निवासी मकरोई बहेड़ी, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी देवीपुरा, बिलासपुर के नाम भी सामने आये हैं। आरोपी सर्वजीत सिंह पर केलाखेड़ा में भी जानलेवा हमले समेत संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। एसएसपी की ओर से 25 हजार की इनामी राशि भी सर्वजीत पर घोषित थी। एसपी  सिटी ने बताया कि घटना नशे में की थी। उन्होंने कहा कि गिरोह का अंधाधुंध फायरिंग करने का इतिहास रहा है। केलाखेड़ा थाने में भी इसी तरह की अपराधिक गठना को अंजाम दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जायेगी। सम्पत्ति जब्त की कार्यवाही की जायेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119