हल्द्वानी से पंचेश्वर जा रहे लोगों की कर गहरी खड्डे में गिरी, हल्द्वानी निवासी दो घायल
चंपावत। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 में स्वाला-धौन के बीच एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार दो लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार होंडा सीटी कार संख्या यूके04एसी-1155 हल्द्वानी से पंचेश्वर को आ रही थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर चंपावत के मध्य स्वाला धौन के पास अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।
जिससे उसमें सवार मोहन सिंह (65) पुत्र इंद्र सिंह निवासी आदर्श कालोनी तल्ली बमौरी हल्द्वानी व अहमद अली (35) निवासी गौजाजाली हल्द्वानी घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर चंपावत पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल