करंट लगने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें 👉

करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 28 वर्षीय नेहा जीना पत्नी गजेंद्र सिंह जीना रामनगर गजपुर छोई की रहने वाली थी। गोवर्धन जीना टैक्सी चलाने का काम करता है। सोमवार की शाम वह अपने तीन वर्षीय बेटे शिबू को पढ़ा रही थी। इसी दौरान उसका एक साल का छोटा बेटा रोने लगा तो वह पंखे का प्लग लगा रही थी। प्लग लगाते समय उसे करंट लग गया करंट लगते ही वह चिल्लाई तो उसकी सास मुन्नी देवी, जेठानी तारा देवी दूसरे कमरे में आयी। महिला को बचाने के चक्क्कर में सास मुन्नी देवी को भी करंट लगा। वहीं महिला करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गई थी। परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता महिला की करंट लगने से मौत हुई है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही तहसीलदार कुलदीप पांडे भी सरकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119