दिल्ली से गांव जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, महिला घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


कोटद्वार ( उत्तराखंड )। दिल्ली से अपने पैतृक गांव जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे और उनके पिता बाल-बाल बच गए। घायलों को कोटद्वार में प्राथमिक उपचार दिया गया।


मूल रूप से कल्जीखाल ब्लॉक के गांव कुटली निवासी मोहित कुकरेती दिल्ली में रहकर काम करते हैं। विगत दिवस अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली से गांव जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे देवीखाल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


हादसे में मोहित कुकरेती (38), उनके पुत्र विवान (2) और गुरिंधा (3) को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी (32) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर कोटद्वार के बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इसी दौरान कोटद्वार रेलवे स्टेशन रोड पर एक अन्य घटना में एक व्यक्ति औंधे मुंह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख के पास गहरी चोट आई है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति नशे की हालत में था और अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं था। उसे भी बेस अस्पताल ले जाकर उपचार दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119