बच्चा चोरी के शक में महिला को पोल से बांधकर पीटा -पुलिस के सामने भी चलती रही पिटाई

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के ठाकुर नगर में रविवार को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला को बिजली के पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी कुछ स्थानीय महिलाएं उसे थप्पड़ मारती रहीं।


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे ठाकुर नगर के मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहने लगी। यह देखकर बच्चों के माता-पिता और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों को महिला पर बच्चा चोरी का शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद स्थानीय महिलाओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


हंगामा बढ़ने पर किसी ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटाई। इस दौरान भी कुछ महिलाएं पुलिस के सामने महिला को थप्पड़ मारती रहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे थाने ले आई। पूछताछ के दौरान महिला अपने आप से बातें करने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला अर्द्ध विक्षिप्त प्रतीत हो रही है और वह पहले भी थाने आकर हंगामा कर चुकी है। इससे पहले भी वह थाने में दीवार पर सिर मार रही थी। फिलहाल उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे छोड़ दिया गया है। महिला के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119