महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली क्षेत्र के ढिकवालगांव में सोमवार को एक 33 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ढिकवालगांव निवासी बीना नेगी, पत्नी प्रमोद सिंह, का शव दोपहर के समय घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। परिजनों ने देर शाम घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला के निर्देशन में उपनिरीक्षक भावना भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि मृतका की करीब 11 वर्षीय एक बेटी है।
पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम