बागेश्वर में जहर खाने से महिला की मौत -ससुरालियों पर महिला को जबरन जहर देने का आरोप
बागेश्वर। झिरौली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह खर्क टम्टा गांव निवासी 30 वर्षीय बिंदु पत्नी देवदर्शन को परिजन घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने बिंदु को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी में रखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के माता-पिता जिला अस्पताल पहुंचे, उन्होंने बताया कि इनकी बेटी को पूरे परिवार मिलकर मारा है।
बिंदु की मां का कहना है कि उनकी बेटी उनसे फोन ने बात कर रही थी, तभी पीछे से मारने की आवाज आई। साथ ही जबरन जहर पिलाने की बात मृतका ने अपने मां से फोन में कही थी। घटना के बाद मायके वालों का कहना है कि वे पुलिस में जल्द पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए वे हरकोशिश प्रयास करेंगे। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बच्चे एक बेटा व बेटी है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा