कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। हाईवे पर एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोंनो मृतक आपस में दोस्त थे, उनकी मौत से दोंनो के परिवार में कोहराम मचा है।       

बाजपुर रोड स्थित चैती गांव निवासी स्टोन क्रशर के स्वामी व खनन व्यवसायी दिलबाग सिंह पुरेवाल (55) कार में अपने दोस्त हल्दुआ, रामनगर व हाल चैती गांव निवासी जसविन्दर सिंह जस्सा (50) के साथ किसी काम से रुद्रपुर गए थे। विगत देर रात रूद्रपुर से लौटते समय सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र नेशनल हाईवे स्थित ढिल्लों ढाबा के पास उनकी इनोबा कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकरा गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

बताया जाता है कि टक्कत इतनी जोरदार थी कि कार की टक्कर से ट्रॉली भी पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर की मसवासी पुलिस चौकी के प्रभारी अजय कुमार टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में दोनों घायलों को कार से बाहर निकाल काशीपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

इधर, दोनों की मौत की खबर से उनके परिवार वालों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में कर उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिये।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119