डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, पिता-पुत्र गंभीर रूप सर घायल
काशीपुर। सड़क किनारे पति और पुत्र से बातचीत कर रही महिला की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप घायल हो गये। गंभीर घायलों को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को बुढ़ानपुर, अलीगंज जिला मुरादाबाद निवासी गीता (45) अपने बेटे विकास के साथ बाइक से कुंडेश्वरी निवासी बेटी के पास मरीज को देखने आ रहे थे। पैगा चौकी के पास गीता के पति नरेश खड़े थे।
इस पर तीनों सड़क किनारे खड़े हो बातचीत करने लगे। पहले एक बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। इसके बाद काशीपुर की ओर से आ रहे डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में गीता की मौत हो गई। जबकि विकास और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतका के दो बेटे और बेटियां हैं। जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में ‘प्रज्ञान 2.0’ का भव्य समापन, प्रतिभा और नवाचार का संगम
उत्तराखंड -एक ही मंडप में पांच भाइयों की शादी : दुल्हनें बरात लेकर पहुंची दूल्हों के घर
धामी का ताबड़तोड़ दौरा : देहरादून से नैनीताल-हल्द्वानी तक मिनट-टू-मिनट शेड्यूल, आज कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जहर परोस रहे फल-सब्जी बाजार? -कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा एक्शन