महिला का मोबाइल नंबर हैक -परिचितों से 52 हजार रुपये की मांग
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र की एक महिला का मोबाइल नंबर हैक कर साइबर अपराधियों ने उसके परिचितों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की। हैकरों ने संदेशों में 52 हजार रुपये की तत्काल जरूरत बताते हुए दो घंटे के भीतर रकम लौटाने का झांसा दिया।
गनीमत रही कि लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात महिला का मोबाइल नंबर अचानक हैक कर लिया गया, जिसके बाद साइबर अपराधियों ने उसके संपर्क में मौजूद लोगों को एक के बाद एक संदेश भेजे।
जब लोगों ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन बंद मिला, जिससे उन्हें ठगी की आशंका हुई और किसी ने भी रुपये ट्रांसफर नहीं किए। घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और अपने परिचितों को स्वयं सूचित किया।
एहतियातन महिला ने मोबाइल फोन से सिम कार्ड भी निकाल दिया, जिसके बाद ठगी से जुड़े संदेश भेजे जाने बंद हो गए। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा