दराती लहराने के मामले में व्लॉगर ज्योति की जमानत खारिज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने गुरुवार को व्लॉगर ज्योति को पूछताछ के लिए तलब किया और करीब साढ़े पांच घंटे तक उससे गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने वह दराती भी बरामद कर ली, जिसे ज्योति ने कथित रूप से सार्वजनिक रूप से लहराया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी


दराती की बरामदगी के बाद पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर रात उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल


शुक्रवार सुबह ज्योति के अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया। जमानत अर्जी खारिज होने के चलते अब ज्योति को अगली सुनवाई के लिए कुछ और दिन इंतजार करना होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119