लकड़ी लदी बाइक पलटी, नीचे दबकर युवक की मौत -बिना पोस्टमार्टम कराया दाह संस्कार

खबर शेयर करें 👉

जसपुर। पतरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की अपनी ही मोटरसाइकिल के नीचे दबकर मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं दी गई।


जानकारी के अनुसार ग्राम सीपिक निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ जोगी, पुत्र बलबीर सिंह, रविवार तड़के करीब 4 बजे मोटरसाइकिल पर लकड़ी लादकर बेचने के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक पर अत्यधिक वजन होने के कारण घर से कुछ दूरी पर ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


मोटरसाइकिल के नीचे दबने से जगप्रीत गंभीर रूप से फंस गया। अंधेरा अधिक होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी और भारी वजन के चलते वह खुद भी बाहर नहीं निकल सका। काफी देर तक दबे रहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


सुबह जब राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को मोटरसाइकिल के नीचे से बाहर निकाला गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह विवाहित था और उसका एक बेटा है, जो बोल नहीं सकता। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


वहीं, पतरामपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई गोविंद सिंह मेहता ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है। दूसरी ओर, पतरामपुर रेंज ऑफिसर ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं बल्कि फाटो रेंज की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119