खटीमा में युवक ने ब्लेड से गला रेतकर दी जान- घर में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। क्षेत्र के भूड़ में एक युवक द्वारा धारदार ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


जानकारी के अनुसार, भूड़ निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह ने सोमवार अपराह्न अपने घर के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह बाथरूम के बाहर गैलरी में गिर पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


घटना के दौरान घर में मौजूद उसके बड़े भाई ने जब उसे लहूलुहान हालत में देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से युवक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनी पुनियानी ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत और भूपेंद्र सिंह रंसवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया। जांच के दौरान बाथरूम में खून से सना एक ब्लेड बरामद हुआ है।


पुलिस के अनुसार, मृतक के बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि दीपक ने सुबह छत से कूदकर भी आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


परिवार के अनुसार, दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई प्रकाश सिंह और कमल सिंह हैं, और तीनों अविवाहित हैं। पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119