एकतरफा प्रेम में युवक ने खाया जहर, मौत
हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते 23 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल (23) पुत्र वेदपाल, निवासी हेतमपुर, थाना सिडकुल के रूप में हुई है। वह सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कर्मचारी था। सोमवार रात उसने जहर खा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अजय साह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। लड़की के मना करने के बाद उसने यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता