चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, 50 से अधिक रेहड़ी-ठेली हटाई

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीआर क्षेत्र सहित कई स्थानों पर कार्रवाई की।


अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई 50 से अधिक रेहड़ी-ठेली और फड़ हटाए गए। इसके अलावा रोडीबेलवाला से दीनदयाल पार्किंग होते हुए हरकी पैड़ी मार्ग तक सड़क और पैदल मार्गों पर किए गए कब्जों को भी हटाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के दौरान सड़कों और पैदल मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चौहान समेत नगर निगम, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119