अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत –
हल्द्वानी। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गोविंदपुर चोरगलिया निवासी 38 वर्षीय जगदीश प्रसाद पुत्र लच्छी राम, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन थे, मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार जगदीश प्रसाद मंगलवार को बाइक से सितारगंज गए थे। रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा