हल्द्वानी में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत उद्यमियों को 11.45 लाख रुपये के चेक वितरित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विकासखंड सभागार हल्द्वानी में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों को परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर परियोजना के तहत चयनित 20 व्यक्तिगत उद्यमियों को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से कुल 11 लाख 45 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

यह धनराशि उद्यमियों को अपने-अपने स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रदान की गई है। परियोजना के अंतर्गत सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन, मुर्गी पालन, रेस्टोरेंट, जनरल स्टोर एवं रिटेल शॉप जैसे उद्यमों का संचालन किया जाएगा, जिनमें अधिकांश महिला उद्यमी शामिल हैं। आज कार्यक्रम में तीन क्लस्टर फेडरेशन से जुड़े उद्यमियों को सहायता राशि वितरित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, समस्त ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम), ग्रामोत्थान परियोजना के विकासखंड स्तरीय स्टाफ, क्लस्टर स्टाफ तथा डीडी न्यूज चैनल के जनपद प्रभारी भी उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी संजय डबराल द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामोत्थान परियोजना के कार्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119